फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बगैर विज्ञान का ज्ञान निए कैसे बनेंगे डॉक्टर और इंजीनियर

Wed, 05 Apr 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा।। संवाद
विज्ञापन
राजेंद्र धानक
विज्ञापन

अल्मोड़ा। प्रदेश में सब पढ़ें-सब बढ़ें का नारा गूंज रहा है और विज्ञान महोत्सव जैसे कार्यक्रम कर विद्यार्थियों को डॉक्टर एवं इंजीनियर बनने के सपने दिखाए जा रहे हैं लेकिन अल्मोड़ा जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को विज्ञान का ज्ञान देने के लिए शिक्षक नहीं हैं। स्थिति यह हैं कि जिले में स्थापित 263 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज में विज्ञान विषय के 283 शिक्षकों के पद वर्षों से रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी बगैर शिक्षकों के ही सुनहरे भविष्य के सपने बुनने के लिए मजबूर हैं।
जिले में 145 राजकीय इंटर काॅलेज, 21 राजकीय बालिका इंटर काॅलेज और 97 हाईस्कूल हैं। इनमें 38 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं लेकिन इनमें से अधिकांश स्कूलों में विज्ञान का ज्ञान देने के लिए शिक्षक तैनात नहीं हैं। इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान विषय के शिक्षकों के 83, रसायन के 62 और जीव विज्ञान के 58 पद तो हाईस्कूल में विज्ञान विषय के शिक्षकों के 80 पद खाली हैं। ऐसे में यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी डॉक्टर और इंजीनियर बन सफलता का मुकाम कैसे हासिल कर सकेंगे, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को ट्यूशन के भरोसे विज्ञान का ज्ञान लेना पड़ रहा है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान का ट्यूशन पढ़ाने वाले नहीं मिलने से विद्यार्थियों को शहरों का रुख कर किराये पर कमरा लेना मजबूरी बन गया है। इधर हर साल नए शिक्षा सत्र में शासन में खाली पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव तो भेजा जा रहा है लेकिन वह सरकारी फाइलों में धूल फांक रहा है।

बेटियों को पढ़ाने के लिए नहीं हैं शिक्षक
अल्मोड़ा। देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा गूंज रहा है लेकिन अल्मोड़ा जिले में बेटियों को पढ़ाने के लिए भी शिक्षक नहीं हैं। जिले के 21 राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय के शिक्षकों के 63 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 28 पद वर्षों से खाली हैं। ऐसे में ये बेटियां डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना लिए अन्य स्कूलों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं।

इंटर काॅलेज में विज्ञान विषयों के पद
विषय स्वीकृत रिक्त
भौतिक विज्ञान 139 73
रसायन विज्ञान 139 51
जीव विज्ञान 130 51

बालिका इंटर काॅलेज विषय स्वीकृत रिक्त
भौतिक विज्ञान 21 10
रसायन विज्ञान 21 11
जीव विज्ञान 21 07

हाईस्कूल
स्वीकृत रिक्त
231 80

शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी निदेशालय को भेजी गई है। जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पढ़ाई के प्रयास हो रहे हैं। अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। - हेमलता भट्ट, मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन


जिले में शिक्षकों की काफी कमी है। इस मामले को मैंने सदन में उठाया था। सरकार ने जिले के साथ ही यहां के छात्रों की अनदेखी की है जिससे विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है। इसके खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाएंगे।- मनोज तिवारी, विधायक, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें