फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में हड्डी, दांत और महिला-बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप

Fri, 10 Nov 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 10 एएलएम 4 पी- जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बंद दरवाजे। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला, महिला और बेस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं। जिला अस्पताल में हड्डी, दांत और चर्म रोग का इलाज ठप हो गया है। महिला और बेस अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटक गए हैं जिससे मरीजों और गर्भवतियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी क्लीनिकों की दौड़ लगानी पड़ रही है। हड्डी और दांत के मरीज इलाज के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों के अवकाश पर चले जाने से शुक्रवार को हड्डी, दांत और चर्म रोग का इलाज ठप रहा। हड्डी और दांत के दर्द से कराहते हुए मरीज अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों के कक्ष में ताले लटके रहे और उन्हें इलाज के लिए सात किमी दूर बेस या निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ी। बेस और महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से गर्भवतियों की समस्या भी बढ़ गई है। दोनों अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटके रहे और यहां पहुंची 40 से अधिक गर्भवतियों को भी निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ा। जिला अस्पताल में गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की गई। मरीजों के साथ गर्भवतियों की भीड़ अधिक होने से सभी का अल्ट्रासाउंड करना चुनौती बन गया।

दिवाली पर चिकित्सक अवकाश पर चले गए हैं। उनके लौटते ही व्यवस्था सुधरेगी।
डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा।

महिला और बेस अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से दिक्कत आई है। जिला अस्पताल में गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की गई है। डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें