फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बिरखम में प्रतीक्षालय, शौचालय की दरकार

Sun, 11 Jun 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के बिरखम कस्बे में यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को खड़े-खड़े बस का इंतजार करना पड़ता है। बारिश होने और तेज धूप में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। शौचालय न होने से यात्री खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बिरखम कस्बा दाड़िमी, सीम, नौगांव, सैनोली, चौकुना, बरम, दन्योली, थामखोली, मझाऊं सहित 80 से अधिक गांवों का प्रमुख पड़ाव है। यहां से अल्मोड़ा, हल्द्वानी आदि स्थानों की ओर रोजाना कई वाहनों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद वहां यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें सड़क किनारे खड़े रहकर बस का इंतजार करना पड़ता है। वहां सार्वजनिक शौचालय भी नहीं है। इस कारण कई यात्री खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं।



बोले लोग
बिरखम में सार्वजनिक शौचालय हीं बना है। दूर से आने वाले यात्री खुले में शौच करने के लिए मजबूर हैं। शौचालय जल्द बनाया जाना चाहिए। - कैलाश सिंह, बिरखम


यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को सुविधा दिलाने के लिए यहां जल्द प्रतीक्षालय बनाया जाना चाहिए। - दीपक सिंह, बिरखम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें