फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बस की राह देखते रहे यात्री, आखिर में टैक्सी से जाने की मजबूरी

Thu, 16 Nov 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो - 16 एएलएम 33 पी - इस तरह बदहल है जीआईसी का ऐतिहासिक प्रवेश द्वार। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिवाली और भैया दूज पर्व मनाने घर आए प्रवासी अब लौटने लगे हैं, मगर परिवहन निगम की तरफ से राहत नहीं मिल पा रही है। कई रूट पर बस का संचालन न होने से प्रवासी टैक्सी में जाने के लिए मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को रोडवेज की देहरादून-दिल्ली रूट पर सांध्यकालीन सेवा का संचालन ठप रहने से यात्रियों की फजीहत हुई। उन्हें टैक्सी में अधिक किराया देकर गंतव्य को रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन


दिवाली मनाने के लिए दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत विभिन्न शहरों में रहने वाले प्रवासी अपने गांव पहुंचे। जिनकी अब वापसी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में प्रवासी लौटे। सुबह से ही रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ जुटी रही और वे बस का इंतजार करते रहे।
देहरादून-दिल्ली रूट पर सांध्यकालीन सेवा के साथ ही टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली आदि सेवाओं का संचालन भी ठप रहा। इससे यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद जब बस स्टेशन नहीं पहुंची तो उन्हें टैक्सी स्टैंड से टैक्सी लेनी पड़ी और ऊंचा किराया चुकाकर वे गंतव्य को रवाना हुए। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि चालक, परिचालकों की कमी से कई रूट पर बस का संचालन रोकना पड़ा। व्यवस्था में सुधार के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें