फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले के सिराड और फलसीमा में तेंदुए की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के सिराड और फलसीमा गांव में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में तेंदुए पर निगरानी के लिए अब ट्रैप कैमरे स्थापित किए। टीम ने तेंदुए की सक्रियता पता करने को क्षेत्र में गांवों में गश्त लगाई। इसके बाद टीम ने पांडे खोला और जाखनदेवी में पूर्व में लगाए गए ट्रैप कैमरा की जांच की। हालांकि यहां तेंदुओं की कोई गतिविधि कैमरे में कैद नहीं हुई। वन कर्मियों ने लोगों को मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए घरों के समीप पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, झाड़ियों की सफाई करने, विद्यार्थियों और महिलाओं को समूह में बाहर निकलने और रात में अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें