अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के कसारदेवी, माट, मटेना, छाना सहित आसपास के गांवों में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। माट के संदीप बिष्ट ने कहा कि तेंदुआ एक सप्ताह के भीतर पांच से अधिक पालतू जानवरों को मार चुका है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। संवाद