फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आरा-आराखेत में तेंदुए ने घोड़े को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जैंती तहसील के आरा-आराखेत में तेंदुए की दहशत से लोग खौफ में है। तेंदुआ बीते एक महीने दस अधिक कुत्तों और बकरियों को अपना निवाला बना चुका है। बीती शनिवार को तेंदुए ने फिर एक घोड़े को अपना शिकार बना लिया। घोड़ा स्वामी धनसिंह राजवार ने बताया कि गांव से लगे खेतों में उनका घोड़ा चरने गया था। जब घोड़ा घर नहीं वापस पहुंचा तो उसकी खोजबीन करने पर उसका शव खेतों के समीप गधेर में क्षत-विक्षत शव मिला। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। जागेश्वर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश में गश्त की। बताया कि वन विभाग की टीम शिकायत मिलने पर फौरन दिन और रात में प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही है। इसके साथ ही लोगों को वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें