फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट में तेंदुए ने बकरियों को मारा

Sat, 29 Jul 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हैं। यहां के ड्योना गांव में तेंदुए ने पांच बकरियों को मौत के घाट उतार दिया जबकि एक बकरी को उसने निवाला बना लिया। इसके बाद भी तेंदुए की सक्रियता बनी है, इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

विकासखंड के ड्याेना गांव में जंगल गईं जगत सिंह पुत्र खुशाल सिंह की पांच बकरियों को तेंदुए ने मार डाला। तेंदुए एक बकरी को उठा ले गया। बकरियों की मौत से पीड़ित को नुकसान हुआ है। पीड़ित ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। वन वीट अधिकारी संजय भंडारी ने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जा रही है। पीड़ित को जल्द मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद भी क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। तेंदुआ दिनदहाड़े आबादी में पहुंच रहा है जिससे लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें