फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तेंदुए ने अणां मोटी मार्ग में दो बाइकों पर हमला बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ रेंज के अकुणाई अणां मोटर मार्ग में तेंदुए ने दो बाइक सवारों की बाइक पर हमला किया। हालांकि बाइक सवार तेंदुए के हमले से बाल बाल बच गए। आए दिन तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दिखने से क्षेत्र के तमाम ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्होंने सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम अलग-अलग समय पर दो बाइक सवार गरुड़ से अणां जा रहे थे। सड़क के किनारे घात लगाये तेंदुए ने साढ़े छह बजे एक बाइक सवार की बाइक पर हमला बोला दिया। बाइक सवार के चिल्लाने के बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। उसके कुछ देर बाद तेंदुए ने दूसरे बाइक सवार की बाइक पर झपटा। बाइक सवार से बाइक तेज गति से भगाकर अपनी जान बचाई।
अणां गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर सिंह रावत, राम सिंह अधिकारी ने बताया कि तेंदुआ दिन में अणां अकुणाई मोटर मार्ग पर अक्सर दिखता है। तेंदुए के आतंक के चलते अणां, गैरलेख, लोहारचौरा के ग्रामीण शाम होते ही बाजार से घर को निकल लेते है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें