फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: दैना गांव में वृद्ध को निवाला बनाने वाला तेंदुआ आदमखोर घोषित, ग्रामीणों में बनी दहशत

Fri, 02 Dec 2022 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रानीखेत (अल्मोड़ा)

सार

दैना गांव में तेंदुए के आतंक से लोग भयभीत हैं। यहां लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। अधिकतर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा।
विज्ञापन
आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए दैना गांव में लगा पिंजरा। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील के सुदूरवर्ती दैना गांव में तेंदुए के एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। दूसरी तरफ मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की तरफ से तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे मारने की अनुमति दे दी है। तेंदुए के आतंक से बृहस्पतिवार को ग्रामीण इतने भयभीत थे कि अधिकतर अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा। 

विज्ञापन


दैना गांव में तेंदुए के आतंक से लोग भयभीत हैं। यहां लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। अधिकतर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा। बीडीसी सदस्य कन्नू साह ने बताया कि कई बार विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका नतीजा रहा कि मवेशी चराने गए मोहन राम की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गांव में तेंदुए की धमक नहीं दिखी। विभाग ने भी गांव में कैमरा ट्रैप लगा दिए हैं। तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की अनुमति मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक की तरफ से देर शाम तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की अनुमति मिल गई है। शुक्रवार को शिकारी पहुंच जाएंगे। फिलहाल गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। हालांकि बृहस्पतिवार को तेंदुआ वहां नजर नहीं आया। वन विभाग की टीम नियमित रूप से वहां गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महातिम यादव, डीएफओ अल्मोड़ा

दैना गांव में कैमरा ट्रैप लगाते वन विभाग के कर्मचारी। संवाद- फोटो : RANIKHET

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें