फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: देघाट के कोटसारी में पकड़ा गया तेंदुए का शावक

Fri, 23 Jan 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। देघाट के कोटसारी तेंदुए के शावक को पकड़ा गया है। शुक्रवार को शावक को अल्मोड़ा भेजा जाएगा। देघाट क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को वाहन चालकों को कोटसारी गांव के पास मुख्य मुख्य मोटर मार्ग पास तेंदुए का शावक दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर तेंदुए के शावक को पकड़ा गया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए के शावक की उम्र करीब छह-सात माह है। शावक अपने परिवार से बिछड़ गया था। उसे जौरासी स्थित कार्यालय ले जाया गया जहां से उसे शुक्रवार को अल्मोड़ा भेजा जाएगा। वहां वन दरोगा आदेश पवार, बलबीर रावत, अरविंद भंडारी आदि मौजूद रहे। इधर, लाल नगरी के प्रधान अशोक तिवारी, सरपंच संगठन अध्यक्ष पूरन भिरकनी, किसान मोर्चा राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, देवेंद्र रावत, बाला दत्त शर्मा ने वन विभाग रेंज जौरासी के माध्यम से डीएफओ को ज्ञापन भेजकर तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें