हवालबाग के मटेला गांव में सीसीटीवी में कैद तेंदुआ। स्वयं
अल्मोड़ा। हवालबाग के मटेला गांव में एक तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। इससे क्षेत्र में दहशत है। मटेला निवासी गोपाल सिंह बिष्ट के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में बीते शनिवार रात करीब 12:34 एक तेंदुए की चहल कदमी कैद हुई। तेंदुआ मकान के बाहर घूमता दिखा रहा है। रविवार सुबह सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह जानकारी मिली। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। संवाद