ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से नियमित गश्त और पिंजरा लगाने की मांग रखी
अल्मोड़ा। नगर से सटे माल गांव में तेंदुआ पिछले एक महीने में कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीण माया बिष्ट ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे तेंदुए ने उनकी बकरी पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह भाग खड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि बालिका बकरी चराने को गई हुई थी। गनीमत रही कि तेंदुआ ने उनकी बेटी पर हमला नहीं किया। एक सप्ताह पूर्व भी तेंदुए ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर भी हमला कर दिया था। इधर, ग्रामीणों ने रेंजर मोहन राम आर्या को ज्ञापन भेजकर मुआवजे की मांग के साथ ही नियमित गश्त करने और पिंजरा लगाने की मांग की है। संवाद