रानीखेत में तेंदुए की सक्रियता जानने का गश्त करता वन कर्मी।
- फोटो : स्रोत-वन विभाग
अल्मोड़ा नगर के रानीधारा क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4:30 बजे क्षेत्र में एक तेंदुए ने एक बंदर पर अचानक हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बंदर को लेकर झाड़ियों की ओर भाग गया।
क्षेत्र में दोबारा तेंदुए दिखाई देने से लोगों में एक बार फिर तेंदुए का खौफ बढ़ गया है। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। टीम ने तेंदुए की सक्रियता पता करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में गश्त की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों ने कहा कि तेंदुए की मौजूदगी बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने वन विभाग से जल्द लोगों को तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई है।