फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रूढ़िवादिता छोड़ मासिक धर्म पर मनाएं उत्सव-ज्योति

Sat, 05 Aug 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जीजीआईसी अल्मोड़ा में हुए युवा संवाद कार्यक्रम में मौजूद राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति शाह म
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज भी मासिक धर्म को लेकर पर्वतीय क्षेत्रों में रूढ़िवादिता हावी है। उन्होंने कहा कि इस सोच से बाहर निकलकर लोगों को बेटियों के मासिक धर्म की शुरुआत को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। तभी महिला सशक्तीकरण का नारा सार्थक होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित पंच प्रण और मासिक धर्म पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड के काशीपुर शहर में रहने वाली बेटी रागिनी के परिजनों की तरह सोच बनानी होगी। उसके पिता ने बेटी के मासिक धर्म की शुरुआत उत्सव के रूप में मनाई। मासिक धर्म को लेकर सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को त्यागकर महिला-बेटियों को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने जीजीआईसी में सेनेटरी पैड वेंडिग और डिस्पोजेबल मशीन लगाने की घोषणा की। सोच संस्था की हिमांशी और प्रियंका ने छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करते हुए निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य रेखा असवाल रहीं। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी दिवाकर भाटी, आशीष पंत, राहुल जोशी, मयंक पंत, जितेंद्र बिष्ट, हिमांशी भंडारी, दीपिका पुनेठा, प्रियंका सलाल, कल्पना मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें