अल्मोड़ा। करबला से ग्राम माल तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा की मौजूदगी में किया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के द्वितीय चरण के तहत 3.90 किलोमीटर सड़क पर 4.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र की करीब 26 सड़कों के प्रथम चरण के निर्माण कार्य हुए। इनमें कई सड़कों के द्वितीय चरण को भी स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि सड़क सुधारीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल समेत पार्टी पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।