अल्मोड़ा। अपनी 10 नाली बंजर भूमि पर जैविक खेती से आबाद करने वाली चितई पंत गांव की लता कांडपाल जिले की महिलाओं के प्रेरणा बन चुकी हैं। लता की मेहनत को जानने विधायक मनोज तिवारी खुद लता के गांव पहुंचे। उन्होंने लता से बंजर भूमि पर पॉलीहाउस में उगाई गई सब्जियों, औषधीय पौधों उत्पादन और मधुमक्खी पालन की बारिकियाें के बारे में जाना। लता ने बताया कि उद्यान विभाग और कृषि विभाग की ओर से उन्हें पूरी सहायता मिल रही है लेकिन बंदरों का झुंड उनकी मेहनत को बर्बाद कर रहे हैं। विधायक ने लता को आश्वासन दिया की वह क्षेत्र के विकास के लिए अपने स्तर से प्रयास करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र बोरा, देवेंद्र प्रसाद, हरीश लाल, गिरवर सिंह, राजू कांडपाल आदि मौजूद रहे।