भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान-लौकोट सड़क के ठीक ऊपर मौजूद प्राचीन हीरानंद बाबा मंदिर को भूधंसाव से खतरा पैदा हो गया है। बताया गया कि पूर्व में आपदा मद में आरईएस ने भतरौजखान-लौकोट सड़क का कटान किया था। तब उन्होंने मंदिर की सुरक्षा दीवार बनाने का अनुरोध किया था लेकिन यह नहीं बन सकी। पूरन चंद्र, प्रदीप पंत, हरीश भट्ट, गोपाल दत्त, देवेंद्र और हरीश आदि ने जल्द सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।