बारिश से उखड़ा लमचूला मोटर मार्ग का डामर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। लाहुरघाटी के लमचूला मोटर मार्ग का डामर बारिश से उखड़ गया है। मार्ग पर चलने वाले वाहनों को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मोटर मार्ग में जगह-जगह मलबा आने से हल्के वाहनों का मोटर मार्ग में आवागमन फिलहाल बंद है। कनिष्ठ प्रमुख दीपा जोशी, भाजपा के मंडल महामंत्री डीके जोशी, जखेड़ा की प्रधान हेमा बिष्ट, ईश्वर परिहार, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने डीएम से मोटर मार्ग और आपदा ग्रस्त लाहुरघाटी में हुई क्षति का जायजा लेने की गुहार लगाई है।