फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विद्यार्थियों के सपनों के रास्ते में प्राध्यापकों की कमी का रोड़ा

Wed, 03 Dec 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के वाणिज्य संकाय में प्राध्यापकों की कमी छात्र- छात्राओं की शिक्षा पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

यहां स्वीकृत सात पदों के सापेक्ष महज एक स्थायी प्राध्यापक ही तैनात हैं। ऐसे में संकाय में अध्ययनरत 500 से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई का जिम्मा संविदा और अतिथि शिक्षकों के कंधों पर हैं। एसएसजे परिसर का वाणिज्य संकाय की शिक्षा व्यवस्था अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रही है। इस संकाय बीकॉम और एमकॉम कक्षाओं में 500 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। जो चार्टर्ड अकाउंटेंसी , कंपनी सेक्रेटरी सहित बैंकिंग सेक्टर में रोजगार पाने का सपना देख रहे हैं, अब तक संकाय में सात पदों के सापेक्ष महज एक स्थायी प्राध्यापक की ही तैनाती है। यहां अनुभवी प्राध्यापकों की कमी होने से विद्यार्थियों के सपनों को पंख नहीं लग पा रहे हैं और उनके चेहरों पर मायूसी है। इन हालात में अब छात्र- छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा पांच संविदा शिक्षक और तीन अतिथि शिक्षकों कंधों पर हैं। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें