अल्मोड़ा। अल्मोड़ा डिपो से शुक्रवार को चार बसों का संचालन ठप रहा। वाहन की तलाश में यात्री स्टेशन में चक्कर काटते रहे। जिससे उन्हें परेशानी हुई। शुक्रवार को रोडवेज की टनकपुर, बेतलाघाट-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली, सायंकालीन देहरादून बस का संचालन ठप रहा। इधर रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि चालकों के पद रिक्त होने है। जिसका असर संचालन पर पड़ रहा है। संवाद