फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हर कक्षा में एक विषय के रूप में पढ़ाई जाए कुमाऊंनी भाषा

Tue, 16 May 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 नगर पालिका सभागार अल्मोड़ा में हुई गोष्ठी में भूख पुस्तक का विमोचन करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति और पहरू कुमाऊंनी मासिक पत्रिका की ओर से नई शिक्षा नीति (एनईपी) और कुमाऊंनी भाषा विषय पर नगर पालिका सभागार में गोष्ठी हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक कुमाऊंनी भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ाकर इसे सहेजा और संरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार क्षेत्रीय भाषाओं के विकास के लिए काम कर रही है। कहा कि अपनी बोलचाल में कुमाऊंनी भाषा का प्रयोग करने से इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा यदि कुमाऊंनी भाषा का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किया गया तो यह विलुप्त हो सकती है जबकि यह भाषा समृद्ध है। युवाओं को इसके संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
इस दौरान कुमाऊंनी कहानीकार अनूप तिवारी के कुमाऊंनी कहानी संग्रह भूख का विमोचन किया गया। लोकगायक दीवान कनवाल ने कुमाऊंनी गीत सुनाए। गोष्ठी में डॉ. रमेश पांडे, बलवंत सिंह बिष्ट, डॉ. केसी जोशी, डॉ. देव सिंह पोखरिया, पीसी तिवारी, आनंद सिंह बिष्ट, डॉ. पवनेश ठकुराठी, अनूप तिवारी, जमन सिंह बिष्ट, डॉ. हयात सिंह रावत, आनंद सिंह बगड़वाल, तफज्जुल खान, डॉ. जेसी दुर्गापाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुमाऊंनी लेखकों को किया गया पुरस्कृत
अल्मोड़ा। गोष्ठी में पहरू पत्रिका की ओर से कुमाऊंनी लेखन में महेश प्रसाद टम्टा को बचुली देवी रावत स्मृति बाल कहानी लेखन पुरस्कार, आनंद सिंह बिष्ट को शंकर लाल साह स्मृति निबंध लेखन पुरस्कार, डॉ. पवनेश ठकुराठी को लोकमणि भट्ट स्मृति शब्द चित्र लेखन पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें