फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत बीयरशिवा स्कूल में कुमाऊंनी मेला संपन्न, रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
बीयरशिवा स्कूल में कुमाऊंनी मेले के दौरान कलाकारों के साथ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित एनएनडीएम बीयरशिवा स्कूल में कुमाऊंनी मेले का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों की माठु माठु हिट झांवर गिराली मेरी सुमना... गीत की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर थिरके। मेले में बच्चों ने विभिन्न शिल्प और कुमाऊंनी व्यंजनों के स्टाल लगाए थे।
विज्ञापन

स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के माध्यम से लोक संस्कृति के बहुरंगी रूप पेश किए। स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता अधिकारी ने बच्चों को कुमाऊं की संस्कृति और कुमाऊंनी उत्पादों के महत्व को बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वहां पर निदेशक प्रीति पांडे, स्कूल के प्रबंधक तिलकराज तलवार, निरूपेंद्र तलवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें