रानीखेत के मंगचोड़ा में सामाजिक दूरी बनाकर फेरे लेते बार बधु।
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर अब लोगों में जागरूकता बढ़ने लगी है। यहां तक कि शादी बारात में भी दूल्हा दुल्हन और बाराती मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। यहां तक कि फेरे भी सामाजिक दूरी में लिए जा रहे हैं। यह अनोखी शादी बीते दो मई को यहां मंगचोड़ा गांव में देखने को मिली, ताड़ीखेत के गुमता गांव से आनन्द सिंह के पुत्र कुबेर सिंह की बरात यहां मंगचोड़ा गांव निवासी बालम सिंह के यहां आई थी। प्रशासन की अनुमति के बाद दोनों पक्षों की तरफ से पांच और कन्या पक्ष की तरफ से भी इतने ही लोग मौजूद रहे। खास बात यह रही कि वर और वधू दोनों ने मास्क पहना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फेरे भी लिए। सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त मेहरा ने कहा कि लॉकडाउन के नियमों का पालन किया गया। उन्होंने प्रशासन और वधू पक्ष का आभार जताया है।