फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा छोड़ आम आदमी पार्टी के हुए कृपाल राम आर्य

विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और अन्य पदाधिकारियों के साथ आप नेता कृपाल राम आर्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बसपा से दो बार विधायक प्रत्याशी रहे कृपाल राम आर्य ने अब आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। आर्य ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया की मौजूदगी में 12 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ आप की सदस्यता ली। कैंट के बहुउद्देश्यीय सभागार में पार्टी के सदस्यता समारोह में मुख्य अतिथि मोहनिया ने कहा कि दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने बारी-बारी से राज्य को गर्त में धकेलने का कार्य किया है। उत्तराखंड में भी आप की सरकार बनी तो रोजगार के द्वार खुलेंगे। वहां पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, अतुल जोशी, रानीखेत संगठन मंत्री संजीव जोशी, नंदन बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, केंद्रीय प्रभारी शेखर जोशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें