फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: किशोर ने पांच वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Wed, 09 Oct 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर। थाना क्षेत्र के एक किशोर पर पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना का पता तीन दिन बाद चला तब सामने आई जब तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह परिजन बच्ची को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने किशोर को संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि सोमेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक परिवार के सदस्य मंगलवार सुबह अपनी पांच साल की बेटी को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे और बच्ची की तबीयत खराब होने की बात कही।

पूछताछ करने पर पता चला कि मामला दुष्कर्म और छेड़छाड़ से जुड़ा है तो अस्पताल की ओर से अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बालिका के परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को बच्ची खेत की ओर गई थी जहां पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।मामले की जानकारी पर एसएसपी देवेंद्र पींचा और सीओ विमल प्रसाद ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के परिवार से वार्ता की।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि आरोपी नाबालिग हैं। पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण करने के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें