ओलों की मार से फलों से खाली हो गए सेब के पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व हुई ओलावृष्टि के चलते चौबटिया स्थित उद्यान गार्डन में भी फलों को भारी क्षति पहुंची है। सेब, आडू के फलों पर बुरी तरह से ओलों की मार पड़ी है। 90 फीसदी फल गिर गए हैं। उद्यान अधीक्षक बीएल वर्मा ने बताया कि ओलावृष्टि की फलों पर बुरी मार पड़ी है। यहां सेब, आडू, प्लम, खुबानी, बादाम, अखरोट सहित तमाम फल तैयार होने की स्थिति में थे, लेकिन ओलों के कारण 90 फीसदी से अधिक फल बर्बाद हो चुके हैं, जो फल पेड़ पर बचे हुए हैं, वह भी दागी हैं। नर्सरी में भी भारी नुकसान हुआ है। सेब, पांगर, अखरोट आदि की नई पौध तक बर्बाद हो गई है। गत वर्ष जो भी ग्राफ्टिंग का कार्य किया गया था, उनमें भी लगभग 80 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है।