फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालबाग के खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन

विज्ञापन
खेल महाकुंभ न्याय पंचायत स्तरीय हवालबाग के विजेता बच्चे व अन्य। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। अंडर 14, अंडर 17 बालक, बालिका के वर्ग में रजनी, गुंजन, आकाश, राहुल सबसे तेज दौड़े।
विज्ञापन

जीआईसी हवालबाग के क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डीडी तिवारी ने किया। अंडर 14 छात्रा वर्ग की 60 मीटर दौड़ में गुंजन आर्या, छात्रों की 60 मीटर दौड़ में हर्षित मुस्यूनी, छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में गुंजन आर्या, छात्रों की 100 मीटर दौड़ में आकाश बगड़वाल, छात्रों की 600 मीटर दौड़ हर्षित मुस्यूनी, छात्राओं की 600 मीटर दौड़ में गुंजन आर्य, छात्राओं की ऊंची कूद में भावना बिष्ट, छात्रों की ऊंचीकूद में सौरभ कुमार प्रथम रहे।
अंडर 17 छात्रों की 100 मीटर दौड़ में राहुल आर्या, छात्राओं की 100 मीटर दौड़ रजनी आर्या, छात्रों की 200 मीटर दौड़ में विनीत कांडपाल, छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में रजनी आर्या, छात्रों की 400 मीटर में विजय सिंह बिष्ट, छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में शशि बिष्ट प्रथम, छात्रों की 800 मीटर दौड़ में कमल भट्ट, छात्राओं की 800 मीटर दौड़ में रितु नेगी, छात्रों की लंबीकूद में निखिल बिष्ट, छात्राओं की लंबीकूद में सुहानी बिष्ट प्रथम रही। नवनीत पांडेय ने संचालन किया। कार्यक्रम में तारा दत्त भट्ट, बीएल यादव, डॉ. प्रदीप सलाल, संजय पांडे, दिनेश चंद्र पपनै, डॉ. निर्मल कुमार पंत, प्रमोद पांडे, विक्रम चंद्र, हिमानी टम्टा, सुनीता बोरा, भावना वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें