फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जल रहा था कसारदेवी का जंगल, वन टीम के पहुंचने से पहले बारिश ने बुझाई आग

Sat, 02 Mar 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से दिख रही थीं आग की लपटें लेकिन वन विभाग बना रहा अनजान
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के नजदीक कसारदेवी के जंगल शुक्रवार रात भर जलते रहे। वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। संयोग से रात हुई बारिश के बाद जंगल की आग बुझ गई।
जिला मुख्यालय से सिर्फ पांच किमी दूर कसारदेवी के जंगल में बीते शुक्रवार देर शाम आग धधक गई। जंगल के बड़े हिस्से को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। नगर से जंगल से उठतीं आग की लपटें साफ नजर आ रहीं थीं, लेकिन इसके बाद भी वन विभाग इससे अनजान बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर सीजन में सामने आईं आग की चार घटनाएं
अल्मोड़ा। फायर सीजन में अब तक जंगलों में आग लगने की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं में अब तक छह हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया। जिले भर में भर में इन घटनाओं से निपटने के लिए बनाए गए 150 से अधिक क्रू सेंटर भी सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे हैं।
कोट- कसारदेवी के जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। सूचना के बाद टीम मौके पर भेजी गई, तब तक आग बुझ चुकी थी। -मोहन राम आर्या, रेंजर, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें