फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आग से धधके कालीमठ और हवालबाग के जंगल

Tue, 11 Jun 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
हवालबाग के मनाऊं में जंगल की बुझाती महिलाएं।
विज्ञापन
अल्माेड़ा। नगर से लगे कालीमठ में रविवार को और हवालबाग ब्लॉक के मनाऊं के जंगलों में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और वह काफी लंबे क्षेत्र तक पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद अल्मोड़ा के एनटीडी में स्थित फायर बिग्रेड की टीम अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में कालीमठ पहुंची और एक हौजरील की मदद से आग को बुझाना शुरू कर दिया। करीब एक डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से फायर की टीम ने जंगल की आग पर काबू पाया। इधर, सोमवार की की देर शाम हवालबाग के ग्राम पंचायत मनाऊं के वन पंचायत के जंगल में भी अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। वन विभाग, हंस फाउंडेशन टीम व वन सरपंच को इसकी जानकारी मिली तो वह आग बुझाने के लिए दौड़े। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यहां भी आग पर काबू पा लिया गया और करीब 80 प्रतिशत जंगल को आग से बचा लिया गया। जंगल में लगी लगी आग को बुझाने में वन दारोगा आनंद परिहार, सरपंच राजेंद्र सिंह, फायर फाइटर पूजा बिष्ट, ममता बिष्ट, हेमा, बबीता, कमला देवी, मुन्नी देवी, राधा देवी, रीतू भोज, ललिता देवी, शंकर कुमार, योगेश शर्मा, भुवन कुमार, भावना सिंह व आकांक्षा डसीला ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें