जागेश्वर में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते जिला पंचा?
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जागेश्वर मैदान में सेवन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कालाकोटली किंग्स की टीम ने जीता।
उद्घाटन मैच पपौली स्टार्स और कालाकोटुली किंग्स की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पपौली स्टार्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 124 रन बनाए। जवाब में कालाकोटुली किंग्स की टीम ने नौ ओवर में 125 रन बनाकर मैच जीत लिया। इससे पहले पहले मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह नेगी और सहायक पुरातत्वविद मनोज कुमार जोशी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य महेश राम, ग्राम प्रधान प्रेमा देवी, पूर्व प्रधान हरिमोहन भट्ट, हरीश भट्ट, दयाल पांडे, महेंद्र प्रसाद, हिमांशु भट्ट, रवि कुमार, राजेंद्र नाथ, शुभम भट्ट, विजय कुमार, पूरन नेगी, मोहन पांडे आदि रहे।