फुटबॉल प्रतियोगिता से पूर्व मौजूद खिलाड़ी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रैमजे मैदान हीराडूंगरी एनटीडी में स्व. मोहन लाल वर्मा मेमोरियल 6-ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को दो मुकाबले हुए। जिनमें जेएमएफसी-ए और सॉकर ब्वॉयज-ए विजयी रहे। पहला मुकाबला जेएमएफसी-ए और सॉकर ब्वॉयज-सी के बीच हुआ। जिसे जेएमएफसी-ए ने 1-0 से अपने नाम किया। वहीं जेएमएफसी-बी बनाम सॉकर ब्वॉयज-ए के बीच हुए मुकाबले में सॉकर ब्वॉयज-ए ने 6-1 से जीत हासिल की। इस दौरान सौरभ वर्मा, नरेश वर्मा, बंसी लाल कक्कड़, राजा वर्मा, मुकेश नेगी, भुवन तिवारी, शेर अली खान, कुंदन बिष्ट, मयंक बिष्ट, पंकज वर्मा, सुमित वर्मा, अकरम खान, कैलाश मेहरा आदि थे।