फोटो - 07 एएलएम 02पी - रानीखेत के रानीखेत सांस्कृतिक समिति के आयोजित प्यारा कृष्ण प्रतियोगिता म
रानीखेत/भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। रानीखेत सांस्कृतिक समिति की ओर से बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी पर्व पर क्यूट कान्हा और नवोदय विद्यालय चौनलिया में मेहंदी प्रतियोगिता हुई।
क्यूट कान्हा प्रतियोगिता में एक वर्ष आयु वर्ग में क्रियांश साह प्रथम, अंजनी द्वितीय और उदित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। एक से दो वर्ष आयु वर्ग में लुभावनी कांडपाल प्रथम, सात्विक भट्ट द्वितीय, प्रियांश सिंह ने तृतीय स्थान, दो से तीन वर्ष आयु वर्ग में अवि भगत पहले, दिव्यांशी साह दूसरे और सोनल तीसरे स्थान पर रही। समिति अध्यक्ष विमल सती ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर भुवन साह, पंकज साह, हरीश लाल साह, भुवन साह आदि मौजूद रहे।
इधर, नवोदय विद्यालय चौनलिया में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में लक्ष्मी अधिकारी प्रथम, खुशी बोरा द्वितीय, प्रीति आर्या तृतीय, जूनियर वर्ग में अंतरिक्ष रावत पहले, गंगा रावत दूसरे, प्रियंका बिष्ट तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर डॉ. खिला बहुगुणा, प्रधानाचार्य राज किशोर उनियाल, हरपाल, पूरन पांडे आदि मौजूद रहे। इन आयोजनों को देखने के लिए कई क्षेत्रों से लोग दूरदराज से पहुंचे थे। इस कारण क्षेत्र में दो दिन तक रौनक रहे।