अल्मोड़ा। वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर की सड़कों पर रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो रही है। बुधवार को नगर की प्रमुख सड़क माल रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क पर दो पहिया से लेकर चौपहिया वाहन रेंगते रहे। आधे घंटे बाद किसी तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खोला तब जाकर पर्यटक और यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो सके।
नगर में पार्किंग का अभाव और सड़क किनारे वाहनों का पार्क होना आए दिन जाम का कारण बन रहा है लेकिन इससे मुक्ति दिलाने के ठोस उपाय नहीं हो रहे। यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव नामांकन के चलते वाहनों का दबाव बढ़ गया, इससे जाम की स्थिति पैदा हुई। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास हो रहे हैं। संवाद