फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 10 साल बाद भी नहीं खुला आईटीआई, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 19 Sep 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के चमड़खान क्षेत्र में करीब 10 वर्ष पहले स्वीकृत आईटीआई केंद्र का संचालन शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। चमड़खान विकास संघर्ष समिति ने क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द आम बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति बनाने का निर्णय लिया है। समिति अध्यक्ष नंदन सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2015-16 में क्षेत्र के लिए आईटीआई स्वीकृत हुआ था। चिलियानौला आईटीआई से सर्वे टीम भी पहुंची और मेहलखंड के ग्रामीणों ने भूमि देने की सहमति भी दी लेकिन इसके बाद मामला आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई सड़कें अधूरी हैं। चमड़खान बाजार से सौगड़-पंतगांव तक सड़क मिलान का कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। वहीं, सरकारी विद्यालयों की व्यवस्थाएं भी बदहाल हैं। जीआईसी बंगोड़ा में गणित विषय स्वीकृत नहीं होने और विद्यालय में एनसीसी शुरू करने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। समिति ने चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ग्रामीणों की बैठक बुलाकर आगे की आंदोलनात्मक रणनीति तय की जाएगी। इस संबंध में समिति ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें