फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई पंपिंग योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
भूस्खलन से सिंचाई पपिंग योजना की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। मानसून सत्र की पहली बरसात ने ही आपदा जैसा एहसास करा दिया है। क्षेत्र की कई सड़कें आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के कई मकानों की सुरक्षा दीवार आपदा की भेंट चढ़ चुकी है। विकासखंड भैंसियाछाना के कुंजकिमोला गांव में सिंचाई पंपिंग योजना पर भी अतिवृष्टि की मार पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से सिंचाई पंपिंग योजना के लिए सरयू नदी से बिछाई गई पाइप लाइन भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई है। पंप हाउस के लिए गई 11 केवी विद्युत लाइन का ट्रांसफार्मर खतरे की जद में आ गया है। ट्रांसफार्मर के नीचे की जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
ग्रामीण गिरीश चंद्र शर्मा, देवकी नंदन, नवीन चंद्र, पूरन चंद्र ने बताया कि पंप के लिए बिछाई गई पाइप लाइन लगभग 80 मीटर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। पंप हाउस की सुरक्षा दीवार भूधंसाव की चपेट में आ गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना से कुंज किमोला और खाडवे ग्राम पंचायतों की भूमि सिंचित की जाती है। ग्रामीणों का कहना है यदि विभाग ने समय रहते पंप हाउस को बचाने का प्रयास नहीं किया तो लाखों की योजना जमींदोज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें