फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीसा गढ़ान ढुलान की निविदा में अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लीसा ठेकेदारों ने सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा पर लीसा गढ़ान ढुलान की निविदा में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बमनस्वाल निवासी दीपक सिंह ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि सिविल सोयम वन प्रभाग द्वारा लीसा गढ़ान ढुलान की निविदा में अनियमितता बरती है। नियमों को ताक पर रखकर चुपचाप निविदा खोल दी गई है। यह भी आरोप लगाया कि अधिक दर पर निविदा स्वीकृत की गई है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच की मांग की है। उधर चिमार्खा निवासी जानकी पांडे ने डीएम को दिए एक अन्य शिकायती पत्र में कहा है कि सिविल सोयम वन प्रभाग ने लीसा गढ़ान को लेकर 16 मार्च को निविदा आमंत्रित की और 21 मार्च की शाम तीन बजे तक प्राप्त की, लेकिन उसके बाद पूरे देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में सिविल सोयम वन प्रभाग ने  चुपचाप निविदा खोल दी गई। उन्होंने भी आरोप लगाया है कि उच्च दर पर निविदा स्वीकृत की गई है, जबकि उन्होंने कम दर की भी निविदा डाली थी। उन्होंने भी इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें