अल्मोड़ा। जिले में जमीन की अवैध खरीद फरोख्त की शिकायत पर अब अधिकारी गंभीरता से जांच करेंगे। यह बात कही है डीएम वंदना सिंह ने। उन्होंने कलक्ट्रेट में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए लंबित वादों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
सोमवार को हुई बैठक में डीएम वंदना सिंह ने एसडीएम और तहसीलदार को बैंक की तरफ से काटी गई आरसी को गंभीरता से लेते हुए वसूली का लक्ष्य निर्धारण कर इसे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए। कहा वसूली में लापरवाही बरतने वाले अमीन के खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा राजस्व विभाग में लंबित दावों का हर हाल में छह माह के भीतर निस्तारण करना होगा। घनी आबादी और नगर क्षेत्र में जेसीबी मशीन चलाने की अनुमति मांगे जाने वाले स्थान का भू गर्भीय सर्वे के बाद आगे की कार्रवाई होगी। कहा कि आपदा काल नजदीक है। ऐसे में सभी तहसील में एक जून तक आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान, जयवर्धन शर्मा, गौरव पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद