फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सत्यापन अभियान को मजबूत करने के निर्देश

Thu, 20 Nov 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कोतवाली सोमेश्वर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मेलन लिया और विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जवानों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया तथा नशे के खिलाफ टीमवर्क के साथ अभियान तेज करने को कहा। एसएसपी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त, पिकेट, पेट्रोलिंग और संदिग्धों के सघन सत्यापन अभियान को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही बीट प्रभारी जवानों को स्मार्ट व प्रभावी पुलिसिंग के लिए निरंतर फील्ड में सक्रिय रहने को प्रोत्साहित किया। सम्मेलन के बाद एसएसपी ने सभी पुलिस और होमगार्ड जवानों के साथ बैठकर रात्रिभोज किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें