फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आतिशबाजी बिक्री के लिए चिह्नित स्थल से वाहन हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दीपावली पर बहुउद्देशीय हॉल के पास आतिशबाजी की बिक्री को देखते हुए छावनी परिषद ने बहुउद्देशीय हॉल के पास पार्क किए गए वाहनों को हटाने के निर्देश जारी किए हैं। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी आकाश कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त स्थल को दीपावली पर आतिशबाजी बिक्री के लिए चिह्नित किया गया है। ऐसे में वाहन स्वामियों को चार नवंबर शाम पांच बजे तक अपने वाहन हटाने होंगे। निर्धारित समय तक वाहन नहीं हटाने पर किसी भी प्रकार की क्षति के लिए वाहन स्वामी स्वयं जिम्मेदार होंगे। सीईओ ने वाहन स्वामियों से निर्धारित समयसीमा का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें