अल्मोड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने जिले के कोतवालों और थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने सोमवार की शाम दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना पर चर्चा करते हुए सभी कोतवाली प्रभारियों और थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थलों, बस स्टेशनों, टैक्सी स्टैंडों और भीड़-भीड़भाड़ वाले मार्गों पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्रों में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने, संदिग्ध लोगों की सूचना मिलने पर तुरंत जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने, विवेचनाओं को लंबित न रखने, लोगों की समस्याओं का निदान समय पर करने और नशा उन्मूलन के लिए अवैध रूप से थाना क्षेत्रों में की जा रही भांग की खेती को नष्ट कर संबंधित मालिक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सर्किल अल्मोड़ा और रानीखेत पुलिस उपाधीक्षक सहित जिले के सभी कोतवाली प्रभारियों सहित थानाध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। संवाद