फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश

Mon, 16 Mar 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील सभागार रानीखेत में होमगार्ड प्लाटून रानीखेत और ताड़ीखेत के जवानों का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिला कमांडेंट नितिन काकरेवाल ने होमगार्ड जवानों को बेहतर टर्नआउट बनाए रखने, ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करने, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए। कमांडेंट ने कहा कि जो जवान अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे उन्हें विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने रात्रि गश्त, यातायात ड्यूटी, परीक्षा आदि ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया। वहां प्लाटून कमांडर विनोद चंद्र फुलारा, देवेंद्र सिंह, खुशाल सिंह, रवि प्रसाद, हरीश फर्त्याल, श्यामलाल, अलीम, नाजिश सहित जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें