रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत तहसील के निरीक्षण को पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हरड़ा स्रोत के पास नलकूप के लिए की जा रही बोरिंग की जांच के निर्देश दिए हैं। चिलियानौला क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति के लिए जल संस्थान यहां नलकूप लगाने के लिए बोरिंग कर रहा था। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त से संयुक्त मजिस्ट्रेट को अपने स्तर से जांच के निर्देश दिए हैं।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के पहुंचने पर सिंगोली, बग्वाली, गंगोड़ा सहित अन्य गांवों से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि चिलियानौला क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति के लिए हरड़ा के पास जल संस्थान की ओर से बोरिंग की जा रही है। जल संस्थान के ठेकेदार की ओर से करीब चार सौ फुट बोरिंग की जा चुकी है।
कहा गया कि इसी के निचले हिस्से में ग्रामीणों का परंपरागत जल स्रोत हैं जिस पर इसका सीधा असर पड़ेगा और सिंगोली, बग्वाली, गंगोड़ा, तडी़, ज्यूली, छानाबग्वाली आदि गांवों में पेयजल संकट गहरा जाएगा। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को जांच के निर्देश दिए हैं।
कोट
सिंगोली, बग्वाली आदि के ग्रामीणों ने कुमाऊं आयुक्त से मुलाकात कर हरड़ा के पास बोरिंग का मामला उठाया था। कुमाऊं आयुक्त ने पूरी जानकारी जुटाने के बाद उन्हें अपने स्तर से इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जल्द ही जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। - जय किशन, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत।
====
आयुक्त ने दिए नगर पंचायत की समस्याओं के समाधान के निर्देश
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत के तहसील कार्यालय पहुंचने पर लोगों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने उन्हें नगर पंचायत से जुड़े गावों और नगर की गलियों में अब तक स्ट्रीट लाइट न लगने, रास्तों की स्थिति खराब होने, कई भागों में कूड़ेदान का वितरण न होने और नियमित सफाई न होने सहित नगर पंचायत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसके अलावा खस्ताहाल हो चुकी तहसील रोड को भी ठीक कराने की मांग की।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, प्रधान दिनेश मनराल और किशोर शर्मा ने सीएचसी में अल्ट्रासाउ़ंड सुविधा शुरू कराने, बाखली से खीड़ा और बाखली से तड़ागताल तक सड़क का डामरीकरण कराने, नागाड़ ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत आ रही समस्या, गेलगपोली को मार्ग से जोड़ने की मांग की। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कार्यवाही करने को कहा। नगर पंचायत के प्रशासक एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत के छूटे हुए भागों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अन्य समस्याओं का निदान शीघ्र किया जाएगा। संवाद
इनसेट
कुमाऊं आयुक्त ने किया तहसील का निरीक्षण
चौखुटिया/रानीखेत (अल्मोड़ा)। आयुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील के विभिन्न पटल का निरीक्षण किया। सभी कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि बैनामा होने के 35 दिन के भीतर दाखिल-खारिज की कार्यवाही पूरी कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो व्यक्ति अपनी भूमि को अकृषि कराना चाहते हैं उसकी पंजिका प्रतिदिन बनाई जाए और कार्य का त्वरित निस्तारण किया जाए। वहां एसडीएम जयवर्धन शर्मा, चौखुटिया के तहसीलदार विवेक राजौरी, द्वाराहाट की तहसीलदार लीना चंद्रा, बीडीओ दिलमणि जोशी आदि अधिकारी मौजूद रहे। इधर आयुक्त ने रानीखेत तहसील का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। संवाद
इनसेट
सोमनाथ मेले का आमंत्रण पत्र सौंपा
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मासी से पहुंचे सोमनाथ मेला समिति के शिष्टमंडल ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को मेले का आमंत्रण पत्र सौंपा। वहां मेला समिति अध्यक्ष बिपिन शर्मा, सुभाष बिष्ट, चंदन बिष्ट, संतोष मासीवाल, गिरधर बिष्ट, शंकर जोशी, शंकर बिष्ट, दीपक नेगी आदि थे। संवाद
चौखुटिया तहसील के निरीक्षण को पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। (फोटो01 एएलएम सीएचके 01पी)
चौखुटिया में समस्याओं को लेकर आयुक्त से बात करते लोग। (फोटो01 एएलएम सीएचके 02पी)
फोटो: 01 आरकेटी 10पी: तहसील का निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। संवाद
====
बार एसोसिएशन ने उठाई रानीखेत में कुमाऊं आयुक्त का शिविर लगाने की मांग
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बार एसोसिएशन ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मुलाकात की और उपमंडल क्षेत्र के मामलों की सुनवाई के लिए रानीखेत में कुमाऊं आयुक्त का शिविर लगाने की मांग उठाई। नगर व्यापार मंडल ने रानीखेत में पर्यटन संबंधी विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने की मांग को लेकर कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पांडे ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपकर कहा कि रानीखेत उपमंडल के अंतर्गत पांच तहसीलें और तीन उप तहसीलें हैं जिनका मुख्यालय रानीखेत तहसील है। उपमंडल क्षेत्र के वादकारियों को अपने मामलों को लेकर नैनीताल के चक्कर काटने पड़ते हैं। कहा कि पूर्व में उपमंडल की जनता को न्याय प्रदान करने के मकसद से रानीखेत में आयुक्त का कैंप लगता था। आयुक्त ने इस मामले में गंभीरता विचार करने का आश्वासन दिया।
रानीखेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि गोल्फ मैदान पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए बंद किए जाने से पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। भालू डैम का सौंदर्यीकरण, दलमोठली मिनी अभ्याण्य प्रोजेक्ट को पूरा कराने, रानीखेत में रोप-वे निर्माण की मंजूरी देने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपसचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि थे। संवाद
फोटो: 01 आरकेटी 12पी: कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।