अल्मोड़ा। पुलिस ने कार में हूटर लगाने पर एक चालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। सीओ गोपाल जोशी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व पुलिस टीम ने यातायात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक कार चालक ने अपने वाहन पर नियमों के खिलाफ हूटर लगाया हुआ था। चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा उसे भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं दोहराने की सख्त हिदायत दी गई।