रानीखेत (अल्मोड़ा)। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल गजेन्द्र सिंह सौन ने बुधवार को मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत स्थित मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अब तक 95 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है जो सराहनीय है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षकों से मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस केंद्र में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने विद्यालय का भी निरीक्षण कर प्रधानाचार्य सुनील मसीह को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और छात्र संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। वहां उप नियंत्रक सुनील मसीह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला, केएन कांडपाल आदि मौजूद रहे।