भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बाल विकास केंद्र श्रीकोट नाहोरी में प्रियांशी शर्मा का रीति-रिवाज से तिलक लगाकर अन्नप्राशन किया गया। इस दौरान सुपरवाइजर मालती देवी ने छह माह पूर्ण होने के बाद बच्चों को दिए जाने वाले आहार की जानकारी दी। इस मौके पर एएनएम जयंती जोशी, बीना देवी, कविता कड़ाकोटी, किरन देवी, रजनी शर्मा, आनंदी देवी आदि मौजूद रहे।