मौलेखाल (अल्मोड़ा)। ग्रामोत्थान रीप परियोजना की चमकना में तीसरी आम बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख सल्ट कंचन रावत ने किया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-2025 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया जिसमें जिला इकाई अल्मोड़ा से सहायक प्रबंधक संस्थाएं एवं समावेशन संदीप ने महिलाओं को रीप परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सहकारिता में प्रत्येक महिला का किस प्रकार से योगदान होना चाहिए आदि विषयों पर जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी देवेन्द्र तेवाड़ी सहित 200 महिलाएं मौजूद रहीं।