अल्मोड़ा। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय और थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने क्षेत्र में आयोजित जनगणना शिविरों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शिविरों में मौजूद शिक्षकों, ब्लॉक क्लर्कों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और स्थानीय लोगों को जनगणना कार्य की संवेदनशीलता के प्रति जागरूक किया। साथ ही ड्यूटी के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अल्मोड़ा पुलिस से सहायता लेने की बात कही। शिविर में पुलिस ने वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। संवाद