फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महंगाई क जोर हो दाज्यू, नानतिना पी रईं रम

Sat, 15 Apr 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बटपुजै मेले में ओड़ा भेंटने के दौरान झोड़ा गायन करते विभिन्न गांवों के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोडा)। पाली पछाऊं के ऐतिहासिक स्याल्दे बिखौती मेले के दूसरे दिन बट पुजै मेले में नौज्यूला धड़े ने नौ जोड़ी नगाड़े निशान के साथ ओड़ा भेंटने की रस्म निभाई। नौज्यूला धड़े में ईड़ा, तल्ली विठोली, विद्यापुर, छतीना, बमनपुरी, सलालखोला, ध्याड़ी, हाट, कौंला गांव शामिल रहे। ग्रामीणों का हुजूम ढोल, नगाड़े, निशान, रणसिंघा और तुतरी की गर्जना के साथ वीर रस से ओतप्रोत प्रतीक भगनौल गाते हुए ओड़ा स्थल पहुंचे और देर शाम जोश के साथ ओड़ा भेंटने की रस्म निभाई। ग्राम पंचायत बमनपुरी के नगाड़े निशानों का नेतृत्व पूर्व की तरह अकेली महिला पूर्व प्रधान तुलसी उपाध्याय ने किया। इससे पहले बट पुजै मेले का उद्घाटन विधायक मदन बिष्ट, मेला अध्यक्ष मुकेश लाल साह, ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश चौधरी, नारायण रावत आदि ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस दौरान झोड़ा गायन की धूम मची रही।
विज्ञापन

बाक्स
गरीबों लीजी नौकरी नहा आंठ चली गीं आंठा.......
द्वाराहाट। बट पुजै मेले पर बाल प्रहरी के संपादक उदय किरौला सहित क्षेत्र के जागरूक लोगों युवाओं की एक टोली हुड़के की थाप के साथ प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को झोड़ों-भगनौलों के माध्यम से बयां किया। लोगों ने इस प्रयास की सराहना की। समसामयिक विषय पेपर लीक के मामले को कुछ इस तरह से पेश किया। पेपरा हैगीं लीक हो बुबू, आंठ चली गीं आंठा, उनरी हैरै खूब कमाई, हमारा टूटा भांटा, गरीबों लीजी नौकरी नहां आंठ चली गीं आंठा.......यानी पेपर लीक मामले में आंठ चली गीं आठ मतलब रुपयों का लेनदेन हुआ। भल जमाना ऐगो हो दाज्यू, सस्ती है गई रमा, महंगाई को जोर हो दाज्यू, नानतिना पी नैईं रम....,कापी किताबा महंगी हैगीं...नानतिना पी नैईं दम...।
बाक्स
कलाकारों ने जीता दर्शकों का दिल
द्वाराहाट। बटपुजै मेले की सांस्कृतिक संध्या में विहान लोक सांस्कृतिक कला केंद्र अल्मोड़ा की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। वहीं स्थानीय विद्यालयों में शिशु मंदिर द्वारा पंजाबी नृत्य, एमडी तिवारी इंटर कालेज का गढ़वाली नृत्य, विवेकानंद विद्यामंदिर ने विभिन्न राज्यों की झलकियों पर आधारित नृत्य, द्वाराहाट पब्लिक स्कूल ने डांडिया नृत्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का गढ़वाली नृत्य, एमडी तिवारी इंटर कालेज का पंजाबी नृत्य ने समां बांधा। इससे पहले सांध्यकालीन संध्या में विहान लोक सांस्कृतिक कला केंद्रर अल्मोड़ा और लोकगायिका माया उपाध्याय की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

बाक्स
द्वाराहाट में आज होगा स्याल्दे का मुख्य मेला
द्वाराहाट। स्याल्दे का मुख्य मेला आज होगा। मेले में सरस्वती शिशु मंदिर, एमडी तिवारी इंटर कालेज, विवेकानंद विद्यामंदिर का कुमाऊंनी नृत्य, द्वाराहाट पब्लिक स्कूल का ( नारी शक्ति गीत), एमडी तिवारी इंटर कालेज की नंदाराज जागर, विवेकानंद विद्या मंदिर का (मराठी नृत्य द्वाराहाट पब्लिक स्कूल का (मसकबीन सांग) के साथ देर रात्रि की सास्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। आदर्श लोक कलाकेंद्र अल्मोड़ा के रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें