फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत फुटबाल कोच बाबा की स्मृति में मैत्री फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
रानीखेत नरसिंह मैदान में मैत्री फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि सूमे दिवान सि - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। फुटबाल कोच मो. इदरीश बाबा की स्मृति में रानीखेत में मैत्री मुकाबले शुरू हो गए हैं। फुटबाल एसोसिएशन रानीखेत के बैनर तले आयोजित प्रतियोगिता के पहले मैच में ऐरो स्पोर्ट्स क्लब और रानीखेत क्लब की टीमें आमने सामने थी। रानीखेत क्लब की टीम ने पहला मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कुमाऊं रेेजीमेंट केंद्र के सूबेदार मेजर दीवान सिंह ने किया। सेना के नरसिंह मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना को तरजीह देने का आह्वान किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। रानीखेत क्लब ने ऐरो स्पोर्ट्स क्लब को 3-1 से करारी शिकस्त दी। निर्णायक की भूमिका उमेश बिष्ट, कमालुद्दीन, मन मोहन देव ने निभाई। आयोजक मंडल में कुंदन बिष्ट, भास्कर बिष्ट, यतीश रौतेला, हीरा सिंह रावत, धर्मेंद्र अधिकारी, नरेंद्र मेहरा, कुलदीप बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें